करंजी गुजिया
सामग्री
आटा के लिए:
2 कप मैदा
½ छोटा चम्मच नमक
2 टेबल स्पून गरम तेल
दूध (गूंदने के लिए)
स्टफिंग के लिए:
½ कप रवा
1 कप सूखा नारियल
2 टेबल स्पून तिल
1 बड़ा चम्मच खसखस
1 कप पिसी चीनी
2 टेबल स्पून काजू
½छोटा चम्मच इलायची पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी अन्य सामग्री
घी
मैदा
दूध (सीलिंग के लिए)
तेल (तलने के लिए)
आटा गूंथने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप मैदा, ½ छोटी चम्मच नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। आटे के ऊपर 2 टेबल स्पून गरम तेल डालिए और अच्छी तरह मिला लीजिए। फिर धीरे-धीरे दूध डालें और मुलायम आटा गूंथ लें।
आटे पर ½ छोटी चम्मच तेल लगाकर चिकना कर लीजिए और 10 मिनट के लिए ढककर आराम करने रख दें।
इस दौरान स्टफिंग के लिए धीमी आंच पर आधा कप रवा भूनकर रख लें। फिर इसी कढ़ाई में 1 कप सूखा नारियल, 2 टेबलस्पून तिल, 1 टेबलस्पून खसखस डालकर धीमी आंच पर भूनें।
मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और पूरी तरह से ठंडा कर लें। अब इसमें 1 कप पिसी चीनी, 2 बड़े चम्मच काजू, छोटी चम्मच इलायची पाउडर और 1 बड़ा चम्मच घी डालें और सब कुछ अच्छी तरह से मिलाकर अलग रख दें।
अब तैयार आटा से एक बॉल के आकार का आटा लें और मैदा छिड़क कर थोड़ा मोटा बेल लीजिए। अब 1 टीस्पून घी डालें और समान रूप से फैलाएं। मैदा छिड़कें और समान रूप से फैला दें।
इसी तरह 3 परतें बनाने के लिए इस प्रोसेस को दोहराएं। अब परतों को कस कर रोल करें। ध्यान रखें कि सभी परतें बरकरार रहें। रोल को थोड़े मोटे स्लाइस में काट लें।
अब एक परतदार आटा लें और थोड़ा बेलें। बीच में एक टेबल-स्पून स्टफिंग रखें और चारों ओर दूध फैला दें।आधा मोड़ें, और धीरे से दबाकर सील करें।
अब आप हाथ से, पेस्ट्री कटर से या चाकू से मोड़कर सजा सकते हैं। मीडियम गरम तेल में करंजी को गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
अतिरिक्त तेल निकालने के लिए करंजी को किचन टॉवल पर निकाल लें और इंजॉय करें लेयर्ड करंजी गुजिया। इसे एक एयरटाइट कंटेनर में 1 महीने तक स्टोर किया जा सकता है।

पाठको की राय