Friday, October 23rd, 2026

CM शिवराज के आवास पर भी कन्या पूजन का आयोजन

भोपाल
 आज शारदीय नवरात्रि  का अंतिम दिन है। दुर्गा नवमी  के मौके पर देशभर में जगह-जगह भंड़ारे, कन्या पूजन व कन्या भोज की परंपरा की जाती है और इसी कड़ी में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास पर भी कन्या पूजन का आयोजन किया गया। राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित सीएम हाऊस में मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ छोटी-छोटी कन्याओं के पांव पखारे और तिलक किया। इसके बाद भोजन कराया गया, जिसमें मुख्यमंत्री ने उन्हें भोजन परोसा। इस दौरान सीएम ने पत्नी के साथ देवी स्वरूपी कन्याओं से आशीर्वाद लिया।

 

#कन्या पूजन का आयोजन

Source : Agency

पाठको की राय