Saturday, October 24th, 2026

सीएम हाउस में कन्याभोज: सीएम निवास में राम जन्मोत्सव शिवराज ने गाए भजन

भोपाल
रामनवमी पर रविवार को दोपहर 12 बजे सीएम निवास में राम जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। इस जन्मोत्सव कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने धर्मपत्नी साधना सिंह और परिजनों के साथ पूजन के साथ भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संगीत की धुनों के बीच सीएम चौहान ने इस मौके पर भजन गाए। जन्मोत्सव के बाद उन्होंने कहा कि देश भगवान राम का जन्मोत्सव मना रहा है। यह जन्मोत्सव अयोध्या से लेकर चित्रकूट, ओरछा सभी स्थानों पर हो रहा है।

प्रदेश में भी जनता जनार्दन हर्षोल्लास के साथ रामनवमी पर्व मना रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। साथ ही जनता के हितों का दमन करने वालों को कुचलने का काम चल रहा है। जो गरीबों का पैसा खा रहे हैं, उन्हें जेल भेजने का काम भी सरकार कर रही है। सीएम चौहान ने प्रदेश वासियों को रामनवमी पर्व पर विकसित और समृद्ध बनने की शुभकामनाएं दी हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय