Monday, October 19th, 2026

कांकेर की पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की गोली मारकर हत्या, वारदात के बाद आरोपी फरार

कांकेर.

कांकेर-पखांजूर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम राय की रविवार को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रात लगभग 8:00 बजे के आसपास असीम राय पखांजूर यूनियन संघ में पहुंचे थे और कार्यालय से बाहर निकलता देख मोटरसाइकिल में बैठे दो नकाबपोश बदमाशों ने असीम राय की कनपटी पर बंदूक तानते हुए गोली मार दी और वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद राय नीचे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने उन्हें पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने असीम राय को मृत घोषित कर दिया है। फिलहाल पूरी घटना पखांजूर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुई है, ऐसे में पुलिस प्रशासन की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे हैं फिलहाल दोनों नकाबपोश आरोपी फरार है।

 

#Bike riders#shot#former Nagar Panchayat president#Pakhanjoor

Source : Agency

पाठको की राय