Kanker Naxalite Encounter: सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
कांकेर.
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार तड़के सुबह हूरतराई के जंगलों में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस नक्सल मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गये हैं और दो हथियार भी बरामद किए गए हैं. कांकेर एसपी इंदिरा कल्याण एलेसेला ने यह जानकारी दी है.
कोयलीबेड़ा में नक्सली मुठभेड़: पुलिस के अनुसार, कांकेर के अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस और डीआरजी की टीम सर्चिंग अभियान चला रही थी. इसी दौरान कोयलीबेड़ा के दक्षिणी इलाके में यह मुठभेड़ हुई है. अब भी जंगलों में सर्चिंग ऑपरेशन जारी है. कांकेर एसपी आई के एलेसेला ने घटना की पुष्टि की है.
यह मुठभेड़ कोयलीबेड़ा इलाके के एक जंगल में उस समय हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी. मुठभेड़ स्थल से अब तक तीन नक्सलियों के शव और दो हथियार बरामद किए गए हैं. सुरक्षाबलों का ऑपरेशन अभी भी जारी है.
- इंदिरा कल्याण एलेसेला, पुलिस अधीक्षक, कांकेर
दरअसल, जिला पुलिस और बीएसएफ को कांकेर के कोयलीबेडा इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी. जिके बाद जिला रिजर्व गार्ड और सीमा सुरक्षा बल की एक संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली थी. नक्सल मुठभेड़ में पुलिस दल पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
#Search operation#continues in Kanker#three Naxalites killed#encounter with security personnel

पाठको की राय