Friday, October 23rd, 2026

अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने कन्हैया ने सौंपा ज्ञापन


रायपुर। मध्यम वर्गीय नागरिक संगठन के संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने आज जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर से मिलकर अवैध फीस वसूली पर रोक लगाने की मांग को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा और संबंधित स्कूल के खिलाफ आवश्यक कारवाई करने भी कहा। संगठन ने निजी स्कूलों की ओर से वसूली जा रही मनमानी फीस पर नियंत्रण करने की मांग की है। अग्रवाल ने कहा है कि शिक्षक सत्र 2021-22 के प्रारंभ होते ही पुन: विद्यालयों की ओर से मनमानी फीस वसूली की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही है। लॉकडाउन और कोरोना के कहर से मध्यम वर्गीय, निम्न मध्यम वर्गीय परिवार कर्ज से दबा हुआ है। उन्होंने सभी निजी स्कूलों से पिछले 3 वर्षों से ली जा रही फीस का पूर्ण विवरण मंगाकर अवैध फीस वसूली पर रोक लगाएं, साथ ही संबंधित स्कूल के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए आदेशित भी करें।

 

Source : Agency

पाठको की राय