Wednesday, October 21st, 2026

आमरण अनशन पर बैठे कन्हैया

रायपुर

सत्यमेव जयते फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक कन्हैया अग्रवाल ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर 24 घंटे के अंदर सदर बाजार, पुरानी बस्ती की सड़कों का डामरीकरण प्रारंभ नहीं कराए जाने पर आमरण करने की चेतावनी कल दी थी। आज समय सीमा पूर्ण हो जाने पर आमरण अनशन शुरू कर दी है।

कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र, दशहरा और दीपावली जैसे सबसे बड़े त्यौहार के दौरान शहर की बदहाल सड़कों के कारण श्रद्धालुओं और बाजार जाने वाले ग्राहकों का निकलना मुश्किल हो गया है। सदर बाजार, सत्तीबाजार,कंकालीपारा, बुढ़ेश्वर मंदिर, पुरानी बस्ती थाना से लाखेनगर चौक तक सड़क अत्यंत जर्जर हालत में है। धूल से पूरा क्षेत्र सराबोर है ,ठंड के मौसम में धूल के कारण सर्दी ,खांसी दमे की शिकायत लगातार बढ़ रही है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि बदहाल सड़क का निर्माण प्रशासन तुरंत प्रारंभ कराए, सारी सड़कों का निर्माण का टेंडर जारी होने के बाद काम प्रारंभ नहीं होना दुर्भाग्य जनक है। निगम प्रशासन ठेकेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। कन्हैया अग्रवाल ने सोमवार की सुबह से मैं घर/ कार्यालय में अन्न जल त्याग कर आमरण अनशन प्रारंभ कर दिया है। बड़ी संख्या में समर्थक भी साथ बैठे हुए हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय