Sunday, October 25th, 2026

कन्हैया ने अन्न-जल त्याग कर महंगाई के खिलाफ दिया धरना

रायपुर
बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के आव्हान पर पूरे प्रदेश में कांग्रेसजन अपने घरों के बाहर धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने भी अनोखा प्रदर्शन किया। उन्होंने अन्न-जल त्याग कर बढ़ती महंगाई के विरोध में अपने घर के बाहर सखी सैंया तो बहुत ही कमाल हैं महंगाई डायन खाये जात हैं के पोस्टर लिए धरने पर बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने त्यागा अन्न-जल अब तो महंगाई कम करवा दो हुजूर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने,उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने देश के सामने झूठ का पुलिंदा क्यों पेश किया था ? क्यों झूठ बोलकर देश की जनता से वोट मांगा था? बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा देने वाले आज बढ़ती महंगाई से पीछा छुड़ाने के लिए जिस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं,उससे स्पष्ट है भाजपा और भाजपा के नेता जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करना जानते हैं।

 

#कन्हैया

Source : Agency

पाठको की राय