Sunday, October 25th, 2026

कन्हैया अग्रवाल ने दिया टिकट के लिए आवेदन

रायपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा विधानसभा चुनाव के संभावित प्रत्याशियों के लिए निर्धारित की गई प्रक्रिया के तहत आज रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कन्हैया अग्रवाल ने महंत लक्ष्मीनारायण दास ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन शर्मा को अपना आवेदन सौंपा।

गौरतलब है कि पिछला चुनाव उन्होने इसी सीट पर काफी कम मतों के अंतर से हारा था और हारने के बाद भी लगातार पांच अपने विधानसभा में सक्रिय रहे। इसलिए उनकी दावेदारी पुख्ता मानी जा रही है। फिलहाल आवेदन देने के लिए अभी समय है और कितने दावेदार अपनी दावेदारी ठोंकते हैं बाद में ही पता चल पायेगा।

 

Source : Agency

पाठको की राय