Monday, October 26th, 2026

कमलनाथ कल पातालपानी से शुरू करेंगे तिरंगा सम्मान पदयात्रा

भोपाल
आजादी के 75 साल पूरे होने पर प्रदेश में भाजपा की हर-घर तिरंगा के मुकाबले के लिए कांग्रेस की तिरंगा सम्मान पदयात्रा मंगलवार से शुरू होने जा रही है। इस पदयात्रा का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ इंदौर में स्थित महान क्रांतिकारी टंट्या मामा की कर्मस्थली पातालपानी से करेंगे। कमलनाथ पदयात्रा में कांग्रेस  नेताओं से साथ पड़ोस के एक गांव तक जाएंगे। इससे पहले वे भगवान परशुराम जी की जन्मस्थली जानावाप भी जाएंगे। यहां पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना करेंगे।

इसके बाद वे पातालपानी जाएंगे। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर टंट्या मामा को नमन करेंगे। इसके बाद यहां पर वे एक सभा को संबोधित कर तिरंगा सम्मान पदयात्रा की शुरूआत करेंगे। यह यात्रा 9 से 15 अगस्त तक कांग्रेस हर जिले में कम से कम 75 किलो मीटर की निकालेगी। जिसमें अलग-अलग शहरों में प्रदेश कांग्रेस के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे।

 

#Kamal Nath

Source : Agency

पाठको की राय