Tuesday, October 20th, 2026

कमलनाथ नकुलनाथ के पिछड़ने पर बोले, मुझे छिंदवाड़ा की जनता पर पूरा भरोसा है

 छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के नतीजे पूरी तरह से बीजेपी के पक्ष में जाते दिख रहे हैं। बीजेपी यहां कांग्रेस को क्लीन स्वीप करती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने एमपी की सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगता नजर आ रहा है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी पीछे चल रहे हैं। बीजेपी के विवेक बंटी साहू ने बड़े अंतर से बढ़त बनाई हुई है।

लोकसभा चुनावों की मतगणना जारी है मध्य प्रदेश में भाजपा का अब तक का प्रदर्शन बेहतर दिखाई दे रहा है , भाजपा सभी 29 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है, प्रदेश की हॉट सीट और पिछले लोकसभा चुनाव की एकमात्र कांग्रेस की जीती सीट छिंदवाड़ा में भी इसबार भाजपा ने बढ़त बनी हुई है।

सभी जानते हैं कि छिंदवाड़ा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिष्ठा भी दांव पर है, उनके सांसद बेटे नकुलनाथ यहाँ से चुनाव मैदान में हैं लेकिन शुरूआती राउंड में ही नकुलनाथ के पिछड़ने से जहाँ उनके समर्थकों में मायूसी है वहीं चिंता भी है।
कमलनाथ का बयान

छिंदवाड़ा को कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। ऐसे में यहां से नकुलनाथ का पिछड़ना कांग्रेस के लिए बड़े झटके की तरह देखा जा रहा है। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, "अब जो है वो है। इस पर हम अध्ययन करेंगे। छिंदवाड़ा में ये लोगों का फैसला है। मध्य प्रदेश में अभी मतगणना चल रही है अभी 20 राउंड बाकी हैं।"

 

#कमलनाथ

Source : Agency

पाठको की राय