Wednesday, October 21st, 2026

कमलनाथ विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम से मिलने बंसल अस्पताल पहुंचे

भोपाल
भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम का स्वास्थ्य जानने के लिए कमलनाथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गिरीश गौतम को हाल-चाल जाना। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी गिरीश गौतम से मिलने पहुंचे थे। मंगलवार की दोपहर रीवा में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम की अचानक से तबीयत खराब हो गई है। इसके बाद उन्हें तत्काल हेलिकॉप्टर से भोपाल के बंसल अस्पताल लाया गया। उन्हें ब्लड प्रेशर डाउन होने की शिकायत थी।

 

#कमलनाथ विधानसभा

Source : Agency

पाठको की राय