Sunday, October 25th, 2026

कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया

भोपाल 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि वे दिवंगत आत्मा को शांति तथा उनके परिवारजनों एवं इष्ट मित्रों को इस गहन दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा है कि कल्याण सिंह के जाने से भारतीय राजनीति के एक युग का अंत हो गया। वे राष्ट्रभक्त, रामभक्त, तपोनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ थे तथा उन्होंने अपने मूल्यों से कभी समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि कल्याण सिंह ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए अपनी सरकार बलिदान कर दी। वे गरीबों, पिछड़ों, दलितों, किसानों के कल्याण के लिए हमेशा कार्य करते रहे। कल्याण सिंह कुशल एवं कठोर प्रशासक थे तथा हमेशा जनता के हित में लगे रहते थे। उनके जाने से सार्वजनिक जीवन में जो शून्य हुआ है, उसे हम कभी नहीं भर सकते। वे भारत के सांस्कृतिक पुनरुत्थान के पुरोधा थे। हम सबकी प्रेरणा थे। मैं उनके चरणों में शत- शत नमन करता हूं।
 

 

#Kalyan Singh

Source : Agency

पाठको की राय