Friday, October 23rd, 2026

कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ, शुरू की गई ऑक्सीजन थेरेपी

लखनऊ
संक्रमण की शिकायत के बाद लखनऊ के संजय गांधी परास्नातक आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में भर्ती कराए गए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। चिकित्सक लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाए हैं।

एसजीपीजीआई की ओर से सोमवार को जारी किए गए स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद कल्याण सिंह की 'ऑक्सीजन थेरेपी' शुरू की गई। सांस लेने में तकलीफ और बढ़ने पर रविवार शाम से उन्हें 'नॉन इनवेसिव वेंटीलेशन' पर रखा गया है।

बयान के मुताबिक पीसीएम, कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी और एंडॉक्रिनलॉजी विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

एसजीपीजीआई के निदेशक प्रोफेसर आर. के. धीमान भी नियमित रूप से उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं।
 
गौरतलब है कि 89 वर्षीय कल्याण सिंह को गत चार जुलाई को संक्रमण और बेहाशी के कारण एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। इससे पहले उनका इलाज राम मनोहर लोहिया चिकित्सा संस्थान में चल रहा था।

 

#कल्याण सिंह

Source : Agency

पाठको की राय