Friday, October 23rd, 2026

कल्याण सिंह को सांस की तकलीफ बढ़ी, दी गई ऑक्सीजन थेरेपी

लखनऊ
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को शनिवार रात सांस लेने में तकलीफ और पेट फूलने की दिक्कत होने पर ऑक्सीजन सपोर्ट पर लिया गया। नए संक्रमण व सेप्सिस की संभावना को देखते हुए एंटीबायोटिक्स और एंटीफंगल का उपचार शुरू कर दिया गया है। हालांकि सेहत नियंत्रण में है। जानकारी होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार दोपहर पीजीआई पहुंचकर कल्याण सिंह से मिलकर स्वास्थ्य लाभ के बारे में बातचीत की। कल्याण ने हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार किया। सीएम के साथ चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना भी मौजूद रहे। पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमन ने बताया कि कल्याण सिंह को सांस लेने और पेट मे तकलीफ होने पर की बात कही। उसके तुरन्त बाद उन्हें ऑक्सीजन थिरेपी दी गई। साथ ही पल्मोनरी मेडिसिन और पेट के डॉक्टरों ने तुरन्त सीसीएम वार्ड पहुंचे। जरूरी जांच जरायी और तत्काल उपचार शुरू कर दिया।
 

 

#Kalyan Singh

Source : Agency

पाठको की राय