Saturday, October 24th, 2026

कल्पना सोरेन आज करेंगी नामांकन, नामांकन के बाद आयोजित होगी जनसभा, मुख्यमंत्री सहित कई बड़े नेता रहेंगे उपस्थित

रांची
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी तथा झामुमो की उम्मीदवार कल्पना सोरेन झारखंड विधानसभा की गांडेय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगी। इससे पहले कल्पना ने रविवार को मोरहाबादी स्थित आवास पर जाकर पार्टी सुप्रीमो तथा अपने ससुर शिबू सोरेन तथा सास रूपी सोरेन से मुलाकात की। उनके पांव छुए और आशीर्वाद लिया।

कल्पना सोरेन के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और झामुमो सहित आइएनडीआइए के सहयोगी दलों के कई नेता मौजूद रहेंगे। उनके नामांकन के बाद वहां जनसभा भी होगी। गौरतलब है कि 31 दिसंबर 2023 को  सरफराज अहमद के इस्तीफा देने के बाद गांडेय सीट खाली हुई थी। भाजपा ने यहां दिलीप वर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तिथि तीन मई निर्धारित है। यहां 20 मई को मतदान होगा।

 

#कल्पना सोरेन

Source : Agency

पाठको की राय