Monday, October 19th, 2026

कलमी वड़ा


सामग्री
1/2 कप चना दाल , 3 घंटो के लिए भिगोकर छानी हुई, 1 टी-स्पून अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज, 1/2 टी-स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1/2 टेबल-स्पून भुना और क्रश किया हुआ खड़ा धनिया, 1 टी-स्पून सौंफ, नमक स्वादअनुसार, तेल , तलने के लिए, परोसने के लिए: हरी चटनी

विधि
चना दाल और 1/4 कप पानी को मिक्सर में पीसकर दरदरा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को बाउल में निकाल लें, बची हुई सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण को 10 भाग में बांट लें और प्रत्येक भाग को 37 मिमी। (11/2) व्यास के गोल चपटे वड़े बना लें। एक गहरी नॉन-स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें, थोड़े-थोड़े वड़े डालकर, मध्यम आंच पर उनके सभी तरफ से सुनहरा होने तक तल लें। हरी चटनी के साथ तुरंत परोसें।

 

Source : Agency

पाठको की राय