Tuesday, October 20th, 2026

अध्यक्ष नड्‌डा की नई टीम में कैलाश विजयवर्गीय फिर महामंत्री

इंदौर

भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित कर दी है। मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को उनके पद पर बरकरार रखा गया है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा की टीम में कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री बने रहेंगे। इसी तरह सौदान सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और ओमप्रकाश धुर्वे भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर बरकरार रहेंगे। सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है।

 

Source : Agency

पाठको की राय