Thursday, October 22nd, 2026

कगीसो रबाडा और राहुल चाहर की पर्पल कैप दौड़ में एंट्री, ऑरेंज कैप के दावेदारों की टॉप-3 लिस्ट में शामिल हुए शिखर धवन

नई दिल्ली

Lucknow Super Giants के खिलाफ पुणे के एमसीए स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए मैच में Shikhar Dhawan 15 गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए, लेकिन इसके बावजूद ऑरेंज कैप की दौड़ में उन्होंने टॉप-3 में जगब बना ली है। शिखर ने हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ दिया है। वहीं लखनऊ सुपर जायन्ट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 46 रनों की पारी के साथ ऑरेंज कैप के टॉप-10 दावेदारों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। पंजाब किंग्स के लियाम लिविंगस्टोन 18 रन बनाए और वह भी टॉप-10 में पहुंच गए हैं। पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायन्ट्स के बीच खेले गए इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की दौड़ में शामिल टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में हालांकि कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिला है।

बेयरेस्टो ने बाउंड्री लाइन से मारा थ्रो, हुड्डा का हुआ काम तमाम
राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर का अभी भी ऑरेंज कैप पर कब्जा बरकरार है, वह इस सीजन में इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जो 400 का आंकड़ा पार कर चुके हैं और 500 के आंकड़े से महज एक रन दूर हैं। दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायन्ट्स के कप्तान केएल राहुल हैं, जिनके खाते में 374 रन हैं।

 

 

#पर्पल कैप दौड़

Source : Agency

पाठको की राय