कबीरधाम : पानी की समस्या से जूझ रहे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र बैगा जनजाति के लोग, कलेक्टर को दिया ज्ञापन
कवर्धा.
जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 50 किलोमीटर दूर सोमवार को ग्राम पंचायत चेंद्रादादर में रहने वाले राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र (बैगा जनजाति) के लोगों ने पीने के पानी की समस्या को लेकर कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। आदिवासी युवा कामू बैगा ने बताया कि बैगा जनजाति के लोग पहाड़ों, जंगलों में दूर-दूर में निवास करते हैं। जिस कारण पीने के पानी का समस्या है।
गर्मी के दिनों में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। चेन्द्रादादर से आए कुवर सिंह बैगा ने बताया कि ग्रामीणों को पानी की समस्या होती हैं। बैगा आश्रम के लिए बोर खनन किया गया है, जहां से कई घंटे इंतजार कर पानी ले जाते हैं। इन लोगों की समस्या को देखते हुए अपर कलेक्टर ने पीएचई विभाग में आवेदन फॉरवर्ड किया है। इसके बाद इन लोगों ने पीएचई विभाग में आवेदन दिया, जिस पर विभाग के अधिकारी ने गांव में जल्द बोर खनन कराने की बात कही है।
#Memorandum#given to Collector#Baiga tribe#adopted son of President#water problem

पाठको की राय