Monday, October 19th, 2026

कबीरधाम: अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 399 कुंतल अवैध धान जब्त, खाद्य विभाग की कार्रवाई

कबीरधाम.

कबीरधाम कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर राजस्व मंडी और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को टीम ने करीब 399 कुंतल अवैध धान को जब्त किया गया है। इस धान को खरीदी केन्द्र में खपाए जाने की तैयारी थी। डिप्टी कलेक्टर और प्रभारी खाद्य अधिकारी आकांक्षा नायक ने बताया कि राजस्व निरीक्षक, मंडी निरीक्षक और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम बाघूटोला में अवैध धान परिवहन के दो मामलों में 120 बोरी और 51 बोरी की दो गाड़ी जब्त की हैं।

आकांक्षा नायक ने बताया कि 40 किलो के हिसाब से लगभग 70 कुंतल धान जब्त किया गया और मंडी को सुपुर्द किया गया। उन्होंने बताया कि पंडरिया क्षेत्र के चार  प्रकरण में 140 कुंतल और पंडरिया में 15 प्रकरण में 189 क्विंटल धान जब्त किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। वहीं जिले में 70 प्रतिशत से अधिक किसानों ने अपना धान का विक्रय कर लिया है। बचे हुए शेष दिनों में सभी पात्र किसानों का धान खरीदना है। इस अंतिम दिनों में पूरी सतर्कता के साथ धान की खरीदी करने के निर्देश जिला प्रशासन ने दिए हैं।

 

#Kabirdham#illegal paddy seized#action by food department#major action

Source : Agency

पाठको की राय