Tuesday, October 20th, 2026

Kabirdham: चरवाहा हत्याकांड मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार, डिप्टी सीएम शर्मा ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात

कवर्धा.

कवर्धा शहर में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चरवाहा साधराम यादव (50) की हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को पकड़ा है, जिसमे एक नाबालिग है। सोमवार को कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान डिप्टी सीएम से परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।

इसके अलावा घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। इस पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है। विजय शर्मा ने मृतक के पत्नी को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी। मौके पर यादव समाज के प्रमुखों व ग्रामीण मौजूद रहे। कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र के लालपुर कला गांव में रविवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति की शव मिली थी। मृतक का नाम साधराम यादव (50), जो कवर्धा के एक गोशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस ने 5 आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक नाबालिग है। शनिवार रात के समय घटना स्थल पर मृतक व इन आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी व मौके से फरार हो गए। कबीरधाम एसपी डॉ.अभिषेक पल्लव ने बताया कि आरोपियों का नाम सुफियान पिता इजराइल कुरैशी उम्र 21 निवासी एकता चौक, इदरीश पिता खलील खान उम्र 27, निवासी वार्ड क्रमांक 05, आदर्श नगर, अयाज पिता तफज्जुल खान उम्र 29, निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा व महताब पिता अनवर खान उम्र 22निवासी नवाब मोहल्ला व एक नाबालिग शामिल है। चार ओरोपी को रविवार देर रात जेल दाखिल किया गया है। नाबालिग लड़के को बाल सुधार गृह भेज दिया है।सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले हैं।

 

#Kabirdham#Cowboy murder case#Deputy CM Sharma#met victim's family#five accused arrested

Source : Agency

पाठको की राय