Thursday, October 22nd, 2026

कबीरधाम : किसानों ने किया चक्काजाम, कई मांगों को लेकर धरने पर बैठे अन्नदाता, आवागमन ठप्प

कबीरधाम.

कबीरधाम में आज किसानों ने पोंड़ी-बिलासपुर नेशनल हाईवे में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चक्काजाम कर दिया। करीब 500 से अधिक किसान सड़क पर बैठे हुए हैं। ये दोपहर तीन बजे से चक्काजाम कर दिए हैं। यह प्रदर्शन समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ के बैनर तले हो रहा है। संघ के जिला अध्यक्ष सोनी वर्मा ने बताया कि चक्काजाम को लेकर बीते दिनों पंडरिया एसडीएम को सूचना दी थी।

उनकी प्रमुख मांग सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया में लंबित मूल भुगतान करने, राज्य सरकार गन्ना का 400 रुपए प्रति क्विंटल में समर्थन मूल्य पर खरीदी करे, पेराई सत्र 2023-24 मे गन्ना किसानो की बोनस प्रोत्साहन राशि का स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करें। धान की चौथी किस्त की राशि किसानों के खाते में डाली जाए। गन्ना सिंचाई को ध्यान में रखते हुए बिजली कटौती बंद किया जाए। किसानों को कृषि कार्य के लिए 24 घंटे बिजली दी जाए। पंडरिया के क्रांति जलाशय, कुबा डैम का विस्तार किया जाए। इसके अलावा भूमिहीन मजदूर को 10 हजार रुपये वादा के अनुसार दिया जाए।

 

#Farmers sitting on strike

Source : Agency

पाठको की राय