Tuesday, October 20th, 2026

कबीरधाम : डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर लोगों में बांटा, मकर संक्रांति की दी बधाई

कबीरधाम.

कबीरधाम में कवर्धा विधायक व प्रदेश के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। मकर संक्रांति का दिन कवर्धा के लोगों के लिए और खास तब हो गया, जब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रविवार को कवर्धा पहुंचकर स्वयं बाजार में बुजुर्ग महिला से लड्डू खरीदकर लोगों में बांटे और मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी।

कवर्धा प्रवास के दौरान जब बाजार में लड्डू बेचने वाली बुजुर्ग महिला के पास पहुंचे और कुशलक्षेम पूछा तब वह महिला इस आत्मीय व्यवहार से प्रसन्न हुई। उन्होंने महिला से तिल और गुड़ के लड्डू खरीद कर उन्हे मकर संक्रांति की बधाई और शुभकामनाएं दी। तिल और गुड़ के लड्डू को मौके पर लोगों को बांटा। इसके बाद जिले के विभिन्न गांव आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। ग्राम खड़ौदा में प्रथम आगमन पर ग्रामीणों से आतिशबाजी बाजी, रंग गुलाल के साथ स्वागत किया। शिव-हनुमान मंदिर पहुंच कर पूजा पाठ किया। ग्रामीणों की मांग पर मदनपुर स्कूल और खड़ौदा स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पेयजल व्यवस्था के लिए हैंडपंप खनन के निर्देश दिए। साथ ही गांव में बिजली लाइन विस्तार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके अलावा ग्राम रवेली आगमन पर ग्रामीणों द्वारा लड्डूओं से स्वागत किया गया।

 

#Deputy CM#Vijay Sharma#distributed laddus#elderly woman#Makar Sankranti programs

Source : Agency

पाठको की राय