Wednesday, October 21st, 2026

जंबूरी मैदान पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कहा- PM Modi ने असल में आदिवासियों को दिया सम्मान

भोपाल
राजधानी के जंबूरी मैदान में आयोजित हो रहे कार्यक्रम जनजातीय गौरव दिवस में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल होने पहुंचे. उनके अलावा कार्यक्रम में 7 अन्य केंद्रीय मंत्री भी हैं. इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ईटीवी भारत से खास बातचीत की. यहां उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के भोपाल पहुंचने पर कहा कि वह आज आदिवासियों को सौगात देंगे.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस मनाकर असल में आदिवासियों को आदर सम्मान दिया है. उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी आदिवासियों को सौगात देंगे. वह यहां कई घोषणाएं करेंगे, जिससे आदिवासी समुदाय का जीवन और पटरी पर आ जाएगा. उन्होंने कहा कि भाजपा असल में आदिवासियों की चिंता करती है.

 

#Jyotiraditya Scindia

Source : Agency

पाठको की राय