ज्योति स्नान पर्व समारोह :3 जोड़ी गाड़ियों का दतिया स्टेशन में अस्थायी ठहराव
बिलासपुर
ग्वालियर-झाँसी सेक्शन में स्थित दतिया स्टेशन में 13 से 19 अगस्त तक आयोजित ज्योति स्नान पर्व में जाने-आने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली 3 जोड़ी गाडि?ों का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव दतिया स्टेशन में दिनांक 13 से 19 अगस्त तक दिया जा रहा है । विवरण इस प्रकार है -
गाड़ी संख्या 12409/12410 रायगढ़-निजामुद्दीन-रायगढ़ गोंडवाना एक्सप्रेस का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव 13 से 19 अगस्त, तक दतिया स्टेशन में रहेगी ।
गाड़ी संख्या 12807/12808 विशाखापटनम-निजामुद्दीन-विशाखापटनम समता एक्सप्रेस का 2 मिनट का अस्थायी ठहराव 13 से 19 अगस्त तक दतिया स्टेशन में रहेगी ।
गाड़ी संख्या 16424/16423 छिंदवाड़ा-दिल्ली सराई रोहिल्ला-छिंदवाड़ा पतालकोट एक्सप्रेस का 02 मिनट का अस्थायी ठहराव 13 से 19 अगस्त तक दतिया स्टेशन में रहेगी ।

पाठको की राय