ज्योति सिंह ने स्टार पवन सिंह से तलाक के बदले बड़ी रकम की डिमांड की, जिसके बाद केस वहीं ठहर गया
पिछले काफी समय से भोजपुरी सिनेमा के स्टार पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह के तलाक का केस चर्चा में है। दोनों की तलाक का मामला फैमिली कोर्ट में चल रहा है और सिविल कोर्ट में दोनों के बीच सेटलमेंट को लेकर बात अटक गई है। वन टाइम सेटलमेंट के नाम पर पवन सिंह की तरफ से ज्योति सिंह को 1 करोड़ रुपये और नोएडा में एक घर देने की बात कही जा रही थी, लेकिन अब कहा जा रहा है कि इतने पर दोनों के बीच बात बनी नहीं।
दरअसल कहा जा रहा है कि ज्योति सिंह की तरफ इससे भी बड़ी रकम की डिमांड की गई। खबर है कि एक्टर की वाइफ की तरफ से 3 करोड़ रुपये और नोए़डा में एक घर की डिमांड हुई। हालांकि, कहा जा रहा है कि पवन सिंह इस डिमांड पर तैयार नहीं दिखे और तलाक को लेकर कोई फैसला नहीं किया जा सका।
ज्योति सिंह को एक करोड़ रूपया और नोएडा में घर का ऑफर
बता दें कि फैमिली कोर्ट में पवन सिंह और ज्योति सिंह ने जज स्वेता सिंह के सामने अपने-अपने पक्ष में दलीलें दीं। ऐसा लग रहा है था कि करीब 2 साल से चल रहा ये मामला आज सुलझ जाएगा। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे इस केस को लेकर कोर्ट रूम में बातचीत चली, लेकिन किसी फैसले तक मामला नहीं पहुंचा। पवन सिंह के वकील ने कहा कि एक्चर अपनी वाइफ ज्योति सिंह से वन टाइम सेटलमेंट कर तलाक लेना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि पवन सिंह ने कोर्ट में ज्योति सिंह को एक करोड़ रूपया और नोएडा में एक मकान देने की बात कही, लेकिन इस पर ज्योति और उनके परिवार के लोग तैयार नहीं दिखे।
कहा- अभी भी पवन सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हैं ज्योति
कहा जा रहा है कि उन्होंने 3 करोड़ रुपये और एक मकान की मांग की, जिसे पूरा करने के लिए पवन सिंह राजी नहीं थे। वहीं ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पाण्डेय ने कहा कि वह (ज्योति) अभी भी पवन सिंह के साथ रहने के लिए तैयार हैं , लेकिन एक्टर इसके लिए राजी नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'पीड़िता ज्योति सिंह का कहना था कि वह तलाक के बाद कही की नहीं रहेंगी। वह अब आगे केस लड़ने को तैयार हैं।'
'लोग यही बोलेंगे कि ये पवन सिंह की वाइफ है जिसको छोड़ दिया'
उनकी तरफ से दलील दी गई और कहा गया, 'पवन सिंह ने ज्योति सिंह को कहीं का नहीं छोड़ा और अगर वो कहीं बाहर निकलती हैं तो लोग यही बोलेंगे कि ये पवन सिंह की वाइफ है जिसको छोड़ दिया। इसलिए एक्टर उन्हें तीन करोड़ रुपये और नोएडा में एक घर दे दें।' बताया जा रहा है कि इस मामले में आरा सिविल कोर्ट के फैमिली कोर्ट में तीन बार दोनों की पेशी हो चुकी है।

पाठको की राय