Friday, October 23rd, 2026

बिना किसी समारोह के जस्टिस विमला कपूर ने लिया शपथ, आनलाइन शामिल हुए वकील

बिलासपुर
हाई कोर्ट में पिछले दो साल से अब तक अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर कार्यरत जस्टिस विमला सिंह कपूर अब स्थाई जज बन गई हैं। कोरोना संक्रमण के चलते गुरुवार को बिना किसी समारोह के मुख्य न्यायाधीश ने उन्हें स्थाई जज के तौर पर शपथ दिलाई। जस्टिस कपूर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट की पहली महिला आदिवासी न्यायविद हैं। इस आयोजन में हाई कोर्ट के वकीलों के साथ ही न्यायिक अधिकारियों के आनलाइन शामिल होने के लिए वेब से जुड?े की व्यवस्था की गई थी। लिहाजा, बार के सदस्य व न्यायिक अधिाकारी भी कार्यक्रम में आनलाइन शामिल हुए।

 

#शपथ#आनलाइन

Source : Agency

पाठको की राय