बस थोड़ा और इंतजार, WhatsApp में आने वाला है चैटिंग से जुड़ा कमाल का फीचर
नई दिल्ली
WhatsApp चैटिंग में अब आपको और मजा आने वाला है। वॉट्सऐप अपडेट्स को ट्रैक करने वाली वेबसाइट WABetaInfo के अनुसार वॉट्सऐप में बहुत जल्द ऐपल के iMessage जैसे मेसेज रिएक्शन फीचर की एंट्री होने वाली है। WABetaInfo ने वॉट्सऐप में आने वाले इस अपडेट के स्क्रीनशॉट को भी शेयर किया है। स्क्रीनशॉट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह नया फीचर डिवेलपमेंट के फाइनल स्टेज पर है।
बहुत जल्द रोलआउट किया जा सकता है नया फीचर
मेटा इस फीचर को पहले से ही फेसबुक मेसेंजर और इंस्टाग्राम में ऑफर कर रहा है। मेसेंजर और इंस्टाग्राम में मिलने वाले रिएक्शन फीचर का वॉट्सऐप यूजर्स को लंबे समय से इंतजार था। इसी को देखते हुए मेटा वॉट्सऐप में भी मेसेज रिएक्शन को जल्द से जल्द शुरू करने की कोशिश में है। मेसेज रिएक्शन फीचर के आने के बाद वॉट्सऐप यूजर्स को मेसेज को लॉन्ग होल्ड करने पर थंब्स अप या डाउन, सैड, हैप्पी जैसे कुछ इमोजी का ऑप्शन मिलेगा।

पाठको की राय