Monday, October 19th, 2026

बस 40 दिन तक करें ये काम और प्रमोशन होने में नहीं होगी कोई रुकावट

हर किसी के जीवन में एक वक्त आता है जब नौकरी पर खतरा मंडराने लगता है। अगर आपके साथ भी यही परेशानी चल रही है। कार्यक्षेत्र में अगर साथियों और अधिकारियों का सहयोग नहीं मिल रहा है या फिर काम में मन नहीं लग रहा है। तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ वास्तुशास्त्र टिप्स, जिसे अपनाकर आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं और सारी रुकवाटों को दूर कर सकते हैं।

नौकरी में आने वाली सारी बाधाओं को दूर करने के लिए प्रतिदिन सुबह-सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। प्रतिदिन बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। इसके अलावा हर बृहस्पतिवार को चने की दाल और केले का दान करें। भोजन में पीली वस्तु का सेवन करें।

भगवान की शिव की अराधना करें और भोलेनाथ से अपने मन की बात कहें। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानी दूर हो जएगी। घर में हनुमान जी की उड़ती हुई तस्वीर लगाएं।

मंगलवार के दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगलवार से शुरू करते हुए 40 दिनों तक रोजाना नंगे पांव बजरंगबली के मंदिर में जाएं और उन्हें लाल गुलाब चढ़ाएं।

प्रति शनिवार को शनिदेव की पूजा करें। गणेश जी का ऐसा चित्र घर में लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। सात अलग-अलग तरह के अनाज को मिलाकर रोजाना सुबह के वक्त पक्षियों को खिलाएं। पीपल के पेड़ पर रविवार के अलावा हर दिन सुबह-सुबह जल चढ़ाएं।

 

#बस

Source : Agency

पाठको की राय