Tuesday, October 20th, 2026

दिवाली के ठीक बाद देशवासियों को महंगाई का झटका, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े

नई दिल्ली
दिवाली के ठीक बाद देशवासियों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने आज (शुक्रवार, 1 नवंबर) को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की घोषणा की है। नई कीमतों के अनुसार, 19 किलोग्राम वाले व्यावसायिक सिलेंडर में 62 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिससे अब दिल्ली में इसका मूल्य 1802 रुपये हो गया है। वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जो आम जनता के लिए राहत की बात है।
कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से शादी-ब्याह पर असर त्योहारी और शादी के मौसम में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट और विवाह समारोहों पर खर्च का असर पड़ना तय है। व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग बड़े पैमाने पर खाना बनाने के लिए होता है, इसलिए इन बढ़ी हुई कीमतों का सीधा असर खाने-पीने की कीमतों पर भी पड़ेगा। इसके साथ ही, 5 किलोग्राम वाले छोटे सिलेंडर में भी 15 रुपये की वृद्धि की गई है, जिससे छोटे व्यवसायों पर भी इसका असर देखने को मिलेगा।

 

#the price of commercial gas cylinders increased

Source : Agency

पाठको की राय