रियलमी नार्ज़ो 30 की लॉन्चिंग में बस कुछ ही दिन बाकी
रियलमी नार्ज़ो 30 की लॉन्चिंग होने में बस कुछ ही दिन बाकी है. 18 मई को होने वाली लॉन्चिंग से पहले फोन के कुछ फीचर्स कंफर्म हो गए हैं. पता चला है कि इस फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा होगा. रियलमी मलेशिया ने इसकी डेवलेपमेंट को फेसबुक पेज पर शेयर कर इस फोन से जुड़ी कुछ जानकारियां शेयर की हैं. कंपनी ने कुछ समय पहले इसके कुछ फीचर्स को टीज़ किया था, जिससे पता चला कि इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट, 5000mAh की बैटरी और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसी साल मार्च में रियलमी इंडिया और रियलमी यूरोप के CEO माधव सेठ ने कहा कि Realme Narzo 30 के 4G और 5G दोनों ही वर्जन भारत में एक साथ लॉन्च किए जाएंगे.
फोन के लेटेस्ट टीज़र में सामने आया है कि इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जाएगा. कंपनी ने इसके कैमरे द्वारा ली गई कुछ सैंपल फोटो भी शेयर की हैं. फोन में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है.
रिपोर्ट के मुताबिक Realme Narzo 30 में 6.5 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्पले दिखाई गई है जिसमें 580 निट्स की ब्राइटनेस है. इसके अलावा इसमें MediaTek Helio G95 SoC की चिप होगी और एक गैर अधिकारिक अनबॉक्सिगं वीडियो के मुताबिक इसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी की ऑनबोर्ड स्टोरेज होगी.
मिली जानकारी के मुताबिक आने वाले नए फोन में 5,000mAh की बैटरी हो सकती है. साथ ही इसमें 30W का डार्ट चार्जर भी दिया जाने की बात कही गई है. जानकारी के लिए बता दें कि अभी इसके भारत लॉन्च के बारे में रियलमी इंडिया की ओर से भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है. कीमत की बात करें तो माना जा रहा है कि इस फोन को 12,999 रुपये से 14,999 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है.

पाठको की राय