Tuesday, October 20th, 2026

कबाड़े के गोदाम पर छापा, 25 लाख के बस ट्रक चेसिस और इंजन जब्त

जबलपुर
  जबलपुर क्राइम ब्रांच (jabalpur crime branch) और अधारताल थाना पुलिस की टीम ने आज संयुक्त कार्यवाही करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर से बस के 26 इंजन और ट्रक की दो चेसिस बरामद की है, बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर पुलिस ने छापा मारा है वह नफीस खान का गोदाम है।  जब्त किये गए ट्रक एवं बस के इंजन एवं चेसिस की कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

दरअसल क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रांसपोर्ट नगर करोंदा नाला बाईपास पर नफीस खान का गोदाम है और गोदाम में काफी तादात में ट्रक एवं बस को खुर्दबुर्द कर उनके इंजन रखे हुये हैं जो सम्भवतः चोरी के वाहनों के हैं, इसके बाद एडिशनल एसपी के नेतृत्व में ट्रांसपोर्ट नगर गोदाम जो कि नफीस खान उसकी तलाशी ली गई तो वहाँ पर बस एवं ट्रक कें 26 इंजन तथा 2 चेचिस कीमती 25 लाख रूपये के रखे हुये मिले जिनके संबंध में पूछताछ करने पर नफीस खान कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।


नफीस खान कबाड़ी का काम करता है उसके के कब्जे से उपरोक्त 26 इंजन एवं 2 चेचिस चोरी के होने के संदेह मे जप्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया और थाना अधारताल में धारा 41 (1-4)जाफैा/379 भादवि के तहत कार्यवाही की जा रही है।


कार्यवाही में एडिशनल एसपी गोपाल खांडेल के अलावा थाना प्रभारी अधारताल शैलेष मिश्रा, क्राइम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रमाकांत मिश्रा, प्रधान आरक्षक मुकेश पाटकर, आरक्षक अजय लोधी, वीरेन्द्र सिंह , संतोष सिंह, लखन निषाद तथा थाना अधारताल के उप निरीक्षक अनिल कुमार, भगत सिंह, सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, प्रधान आरक्षक मनोज गोस्वामी आरक्षक जितेन्द्र तिवारी, मनीष पटेल, पवन शुक्ला, रीतेश, पंकज मौजूद रहे।

 

#कबाड़े के गोदाम

Source : Agency

पाठको की राय