Sunday, October 25th, 2026

बिहार-मुजफ्फरपुर में कबाड़ सरकारी गाड़ी, होमगार्ड ने धक्का देकर किया स्टार्ट

मुजफ्फरपुर.

मुजफ्फरपुर जिले के कटरा इलाके से एक वीडियो सामने आया  है। जहां बाढ़ प्रभावित इलाके में दौरा करने के दौरान अचानक कटरा प्रखंड की सीओ साहेबा की गाड़ी खराब हो गई। ड्राइवर ने गाड़ी चालू करने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह चालू होने का नाम ही नहीं ले रहा थाी, जिसके बाद मजबूरी में होमगार्ड जवानों को उतरकर धक्का लगाना पड़ा।

इस दौरान में सीओ की गाड़ी को आगे पीछे किया गया, किंतु वो स्टार्ट नहीं हुई। जिसके बाद वहां के ग्रामीणों की मदद ली गई। जिसके बाद सीओ की गाड़ी चालू हो गई। अब उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की सिस्टम पर विपक्ष तरह तरह के लोग अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं इस मामले पर कटरा प्रखंड की अंचलाधिकारी मधुमिता कुमारी ने बताया अभी बाढ़ का दौरा किया जा रहा है, इसको करने के दौरान इंजन में पानी प्रवेश कर गया था। गाड़ी करीब 14 साल पुरानी है। कोई भी सरकारी गाड़ी को 15 साल से पूर्व बदली नहीं जा सकता है।

 

#Bihar-Muzaffarpur#Junk government vehicle#Homeguard

Source : Agency

पाठको की राय