Tuesday, October 20th, 2026

देश में 5जी टेक्नोलॉजी के खिलाफ जूही चावला ने दायर किया मुकदमा

मुंबई
5G तकनीक के खिलाफ अब जूही चावला ने आवाज उठाई है। उन्होंने देश में 5G टेक्नोलॉजी को लागू करने के खिलाफ एक याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की है, जिस पर आज पहली सुनवाई हुई। जूही चावला की ओर से दाखिल इस याचिका में मांग की गई है कि 5G टेक्नोलॉजी को लागू किये जाने से पहले इससे जुड़े तमाम तरह के अध्ययनों पर बारीकी से गौर किया जाए और फिर उसके बाद ही इस टेक्नोलॉजी को भारत में लागू करने के बारे में विचार किया जाए।इस मामले की अगली सुनवाई अब 2 जून को होगी।

जूही चावला ने कहा- हम एडवांस टैक्नोलॉजी के लगने के खिलाफ नहीं हैं. हम लेटेस्ट प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना एंजॉय करते हैं जो हमे बेहतर टैक्नोलॉजी देते हैं. वायरलेस के फील्ड में भी. हालांकि हम इस परेशानी में भी हैं कि जब हमने अपनी खुद की रिसर्च और स्टडी की आरएफ रेडिएशन पर वायरलेस गैजेट और नेटवर्क सेल टावर के जरिए तो हमे पता चला कि ये रेडिएशन लोगों की लिए बहुत हानिकारक हैं और उनकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

जूही चावला के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कि भारत में 5G टेक्नोलॉजी को लागू किये जाने से पहले RF रेडिएशन से मानव जाति, महिला, पुरुषों, व्यस्कों, बच्चों, शिशुओं, जानवरों, जीव-जंतुओं, वनस्पतियों और पर्यावरण पर पड़नेवाले प्रभावों को लेकर अच्छे से अध्ययन किया जाए और इससे संबंधित किये गये अथवा किये जानेवाले तमाम रिपोर्ट्स को सार्वजनिक किया जाए.

टेलिकम्यूनिकेशन इंडस्ट्री 5G तकनीक भारत में लाने की तैयारी कर रही है तो इसके एक्सपोजर से इंसान, जानवर, पक्षी कोई भी इस पृथ्वी पर बच नहीं पाएगा. आरएफ रेडिएशन आज की तुलना में 10- 100 गुना बढ़ जाएगी. इस 5जी तकनीक की वजह से इंसान के साथ पृथ्वी के इकोसिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ेगा.

जूही चावला लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय हैं. उन्होंने कई शानदार और बेहरीन फिल्मों में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीता है. जूही चावला आखिरी बार फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और सोनम कपूर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे.

 

#5जी टेक्नोलॉजी

Source : Agency

पाठको की राय