Tuesday, October 20th, 2026

जूडा ने आज टाली हड़ताल, ब्लैक रिबन बांधकर विरोध, कल से काम बंद

ग्वालियर
प्रदेश भर के जूनियर डॉक्टर एक बार फिर हड़ताल पर जाने की तैयारी में है। हालांकि यह हड़ताल दिए गए अल्टीमेटम के बाद आज से होनी थी, लेकिन फिलहाल आज हड़ताल को टालते हुए जयारोग्य अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने ब्लैक रिबन बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। जूडा एसोसिएशन के मुताबिक मांगों को पूरा किए जाने के लिए जो समय सरकार को दिया था वह पूरा हो चुका है। जबकि मांगों को पूरा करने के संबध में सरकार की तरफ से अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लिहाजा जूडा ने साफ कहा है कि वह कल से अपना काम बंद कर देंगे।

सरकार को दिया था 30 मई तक का वक्त
जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने 6 मई को प्रदेश व्यापी हड़ताल की थी। इस हड़ताल के दौरान जूडा की 6 सूत्रीय मांगे थी। जूडा के मुताबिक इन मांगों को पूरा किए जाने का आशवासन उस समय प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री द्वारा दिया गया था। इसके लिए सरकार को 30 मई तक का समय मांग पूरी किए जाने के लिए दिया था। बावजूद इसके अब तक सरकार द्वारा मांग पूरी किए जाने की कोई कार्रवाई नहीं की। इसलिए एक बार फिर जूनियर डॉक्टर हड़ताल की राह पर हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय