गुजरात के पत्रकार दल ने किया पुरखौती मुक्तांगन और सिरपुर का भ्रमण
रायपुर
एक भारत श्रेष्ठ भारत योजना के तहत पत्र सूचना कार्यालय, अहमदाबाद के नेतृत्व में आए गुजरात के चार सदस्यीय पत्रकार-दल ने 20 अक्टूबर को नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन और महासमुंद जिले में स्थित ऐतिहासिक सिरपुर का भ्रमण किया। न्यू गुजरात समय, अहमदाबाद की संवाददाता सुश्री अस्मिता दवे, फ्रीलांस फोटोग्राफर, सुश्री जलपा व्यास, दूरदर्शन अहमदाबाद के वीडियो रिपोर्टर, जतिन भट्टऔर पीआईबी, अहमदाबाद के कंडक्टिंग आॅफिसर जीतेन्द्र यादव इस दल में शामिल हैं।
पत्रकार दल ने पुरखौती मुक्तांगन के सरगुजा और बस्तर प्रखण्ड का भ्रमण किया और छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति, खान-पान, रहन-सहन,प्राकृतिक, धार्मिक तथा ऐतिहासिक स्थलों से अवगत हुए। उन्होंने पुरखौती मुक्तांगन में आए हुए दर्शकों और कर्मचारियों से बातचीत कर विस्तृत जानकारी ली। पत्रकार दल ने सिरपुर का भी भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने सातवीं से लेकर नौंवी शताब्दी में निर्मित, लक्ष्मण मंदिर, जैन मंदिर, बौद्ध विहारआदि का अवलोकन किया। इसके अलावा दल ने सिरपुर संग्रहालय और उत्खनन में मिले दो हजार साल से अधिक पुराने समृद्ध बाजारके अवशेषों का भी अवलोकन किया, जहां से महानदी के जलमार्ग के माध्यम से दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों से व्यापार होता था।

पाठको की राय