Thursday, October 22nd, 2026

पत्रकार मधुसूदन शर्मा का निधन


रायपुर

वरिष्ठ पत्रकार एवं श्री गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर के कर्मठ सदस्य बैजनाथपारा निवासी स्वर्गीय हरिशंकर शर्मा के सुपुत्र 54 वर्षीय मधुसूदन शर्मा का लंबी बीमारी के बाद 31 मार्च, रविवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मारवाड़ी शमशान घाट में किया गया।

वे मोहनलाल एवं जगदीश प्रसाद के भतीजे, अंकित और अर्पित के पिता थे। मधुसूदन शर्मा दैनिक अग्रदूत और आज की जनधारा के माध्यम से पत्रकारिता में अपना स्थान बनाने में सफल रहे।

 

Source : Agency

पाठको की राय