Thursday, October 22nd, 2026

शतक ठोकने के बाद भी जॉस बटलर को नहीं मिली ऑरेंज कैप

मुंबई  
राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जॉस बटलर ने आईपीएल 2022 के नौवें मैच में शनिवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 100 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 68 गेंदों पर 11 चौके और पांच छक्के लगाए। बटलर इस सीजन में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। हालांकि शतक लगाने के बाद बटलर को वह सम्मान नहीं मिला, जो कि उन्हें मिलना चाहिए।

बटलर और मुंबई इंडियंस के ईशान किशन के एकसमान 135-135 रन हैं, लेकिन इस समय ऑरेंज कैप ​ईशान के पास है। दोनों बल्लेबाजों ने दो-दो मैच खेले हैं। हालांकि ईशान का औसत और स्ट्राइक रेट बटलर से ज्यादा है, इसलिए फिलहाल ऑरेंज कैप उनके पास है।
 

बटलर फिलहाल दूसरे नंबर पर मौजूद हैं। उनके अलावा अपने पिछले मैच में विस्फोटक पारी खेलने वाले आंद्र रसेल की बादशाहत 24 घंटे भी कायम नहीं रह पाई और ईशान किशन ने उनसे ऑरेंज कैप छीन ली। रसेल अब तीन मैचों में 95 रनों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसी दो मैचों में 93 रनों के साथ चौथे नंबर पर हैं। उनके अलावा राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संसू सैमसन दो मैचों में 85 रनों के साथ टॉप-5 में बने हुए हैं।

 

#ऑरेंज कैप

Source : Agency

पाठको की राय