Tuesday, October 20th, 2026

सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने प्रशासन का संयुक्त भ्रमण

मंडला
 तहसीलदार नैनपुर ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशन एवं नैनपुर एसडीएम के मार्गदर्शन में ग्राम गौंझी, इतका, नैनपुर के कृषकों के मांग को ध्यान में रखते हुए 22 फरवरी को जल संसाधन राजस्व, विद्युत एवं पुलिस विभाग के संयुक्त दल द्वारा सतत भ्रमण एवं निगरानी किया गया। भ्रमण दल द्वारा हीरापुर डिस्ट्रीब्यूट्री से नैनपुर डिस्ट्रीब्यूट्री तक नहर के टेल एरिया तक निर्धारित गेज पर पानी पहुंचाने का कार्य किया गया है। उन्होंने बताया कि मोटर पंप चालकों को आगामी तीन दिवस तक मोटर पंप न चलाने की हिदायत दी गई है जिससे टेल एरिया के कृषकों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जा सके।

 

#सिंचाई के लिए पानी

Source : Agency

पाठको की राय