Wednesday, October 21st, 2026

गूगल से हाथ मिलाते सरपट भागने लगा इस कंपनी का शेयर, लगा 20% का अपर सर्किट, भाव ₹35 से कम

नई दिल्ली
 शुक्रवार को शेयर बाजार में Subex Ltd के शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लग गया था। कंपनी के शेयरों में अपर सर्किट लगने की बड़ी गूगल के साथ की हुई साझेदारी का ऐलान है। कंपनी के इस ऐलान की जानकारी जैसे ही बाजार के निवेशकों को मिली उसके बाद अचानक शेयरों की खरीद बढ़ गई। बता दें, 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद भी Subex Ltd का भाव 35 रुपये से कम ही है।

गूगल के साथ मिलकर क्या करेगी कंपनी?
Subex Ltd ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि यह साझेदारी हमारी फ्रॉड मैनजेमेंट एक्सपर्टिज़ और गूगल क्लाउड की विश्वसनीयता, सिक्योरिटी, स्केलेबिलिटी को साथ लाता है। यह ज्वाइंट वेंचर टेलीक्युनिकेशन इंडस्ट्री में हो रहे फ्रॉड के रोकथाम में कारगार साबित होगा।”

Subex Ltd के शेयरों में 20 प्रतिशत का अपर सर्किट लगने के बाद बीएसई में कंपनी के एक शेयर का भाव 33.94 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। पिछले एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 20 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, जिन्होंने एक साल पहले कंपनी के शेयरों को खरीद कर अबतक होल्ड रखा होगा उन्हें 31 प्रतिशत से अधिक का लाभ हो चुका है।

 

 

#शेयर बाजार में Subex Ltd

Source : Agency

पाठको की राय