Sunday, October 25th, 2026

राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला नेत्री द्रोपदी मुर्मू के चयन का जोगी कांग्रेस ने किया स्वागत

रायपुर
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के चुनाव में जमीनी आदिवासी नेत्री श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का चयन किए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाये जाने पर हार्दिक बधाई। पार्षद से लेकर राज्यपाल तक जनसेवक के रूप में उनकी समाजसेवा का लंबा सफर प्रेरणा से भरा है। देश के सर्वोच्च पद पर पहली बार एक आदिवासी के आसीन होने से देश और आदिवासी समाज का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा मेरे पिता स्व. अजीत जोगी श्रीमती मुर्मू का बेहद सम्मान करते थे। छत्तीसगढ़ आदिवासी बाहुल्य राज्य है इसलिए मेरा छत्तीसगढ़ के सभी विधायकों से अनुरोध है कि आदिवासी सम्मान के लिए दलगत निष्ठा से ऊपर उठकर राष्ट्रपति चुनाव में श्रीमति द्रौपदी मुर्मू को अपना बहुमुल्य मत दें।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय