Tuesday, October 20th, 2026

बीरगांव में फर्जी वोटिंग को लेकर जोगी कांग्रेस ने जताया विरोध

रायपुर
बिरगांव नगर निगम वार्ड क्रमांक 1 में भाग संख्या 2 रूम नंबर 3 में फर्जी वोटिंग किए जाने का मामला सामने आया है। अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप साहू ने फर्जी वोटिंग का विरोध करते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। जिला प्रशासन की टीम ने मतदान में व्यवधान न हो इसलिए विरोध कर रहे सभी जोगी कांग्रेस के कार्यकतार्ओं को वहां से हटा दिया ताकि सुव्यवस्थित ढंग से मतदान संपन्न हो सकें।

फर्जी मतदान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे जोगी कांग्रेस के प्रदीप साहू ने बताया कि दूसरे नाम का व्यक्ति पहले ही दूसरे के नाम पर वोट डाल कर चला जाता है और उस नाम का व्यक्ति जब आता है, जिसे वोट डालना है तब उसके नाम का साईन पहले ही हो जाता है। यहां बैठे पीठासीन अधिकारी से लेकर विभाग के अधिकारी कहते हैं कि हमें नहीं पता, यह साइन किसने किया और प्रत्याशी को बूथ के अंदर जाने भी नहीं दिया जाता है।

 

#Jogi Congress

Source : Agency

पाठको की राय