Thursday, October 22nd, 2026

सर्जरी के लिए बेल्जियम गए थे जोफ्रा आर्चर, हेड कोच ने की पुष्टि

मुंबई

जोफ्रा आर्चर जब 20 दिनों तक मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2023 में नहीं खेले तो क्या वे सर्जरी के लिए बेल्जियम गए थे या नहीं? ये मिस्ट्री अब सॉल्व हो गई है। शनिवार को मुंबई इंडियंस के हेड कोच मार्क बाउचर ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि जोफ्रा आर्चर माइनर सर्जरी के लिए बेल्जियम गए थे। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि वे कब बेल्जियम गए और कब उनकी सर्जरी हुई, लेकिन इस पर जब एक रिपोर्ट सामने आई तो बहस शुरू हो गई और जोफ्रा आर्चर ने उस रिपोर्ट को अफवाह बताया, लेकिन अब फिर से उस खबर की पुष्टि हो गई है।  

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने वाले आईपीएल के अगले मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कोच ने उस मामले को साफ करते हुए कहा, "हां, वह (सर्जरी के लिए बेल्जिमयम) गए थे। मेरा मानना है कि यह एक माइनर सर्जरी थी।" जोफ्रा आर्चर जाहिर तौर पर केवल एक दिन के लिए गए थे, लेकिन बाउचर को समय का पता नहीं है। दिलचस्प बात यह है कि जब बारबाडोस में जन्मे इंग्लिश पेसर की कोहनी की सर्जरी के लिए बेल्जियम की एक छोटी यात्रा के बारे में रिपोर्ट सामने आई तो जोफ्रा आर्चर ने इसे स्वीकार नहीं किया।


आर्चर ने ट्वीट किया था, "तथ्यों को जाने बिना और मेरी सहमति के बिना लेख प्रकाशित करना पागलपन है। रिपोर्टर कोई भी हो, आपको शर्म आनी चाहिए, एक खिलाड़ी के लिए पहले से ही चिंताजनक और परेशान करने वाला समय है और आप इसे अपने निजी लाभ के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, यह आप जैसे लोग हैं, जो समस्या हैं।" इस बीच मार्क बाउचर ने यह भी कहा कि आर्चर रविवार रात को होने वाले मैच के चयन के लिए उपलब्ध हैं और यह प्रतियोगिता की गतिशीलता को बदल सकता है। आर्चर अभी तक दो ही मैच खेल सके हैं और ज्यादा प्रभावी साबित नहीं हुए हैं।

 

 

 

Source : Agency

पाठको की राय