Monday, October 19th, 2026

जॉब लाइफ हो रही है BORING तो आज ही अपनाएं ये वास्तु टिप्स

कहते हैं आज कल अच्छी नौकरी मिलना किसी धन-दौलत से कम नहीं है। ज़ाहिर सी बात है अच्छी नौकरी होगी तो अधिक धन लाभ होगा। इसी के चलते आज के समय में युवाओं की एक ही कामना है कि चाहे अच्छा जीवनसाथी मिले न मिले लेकिन अच्छी नौकरी ज़रूर मिल जाए।

कहते हैं आज कल अच्छी नौकरी मिलना किसी धन-दौलत से कम नहीं है। ज़ाहिर सी बात है अच्छी नौकरी होगी तो अधिक धन लाभ होगा। इसी के चलते आज के समय में युवाओं की एक ही कामना है कि चाहे अच्छा जीवनसाथी मिले न मिले लेकिन अच्छी नौकरी ज़रूर मिल जाए। बहुत से लोग इसमें सफल हो भी जाते हैं। मगर वो कहते हैं न बुरा वक्त तो सबका आता है। जिसके कारण कभी-कभी हमारी जॉब पर खतरा मंडराने लगता है। जो हमारे जीवन में अनेक प्रकार की परेशानियां खड़ी करता है। तो अगर आपको जीवन में ऐसी कोई परेशानी चल रही है तो हम आपके लिए लाएं हैं वास्तुशास्त्र से जुड़े कुछ ऐसे टिप्स जिससे आपकी जॉब लाइफ में चल रही कठिनाईयां दर होगी, सहयोगियों का पूरा स्पोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं काम में इतना अच्छे से मन लगेगा कि आप और अधिक तरक्की करेंगे।

जिस जातक की नौकरी में एक साथ कई रुकावटें आ रही हों उसे प्रतिदिन सुबह-सुबह गायत्री मंत्र का जाप करें। इसके अलावा बृहस्पतिवार को केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। साथ ही इस दिन चने की दाल और केले का दान करें और भोजन में पीली वस्तु का सेवन करें।

प्रतिदिन भगवान शिव की अराधना करें और उनसे अपने मन की बात कहें। ऐसा करने से आपकी सारी परेशानी दूर हो जएगी। इसके अलावा ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में हनुमान जी की उड़ती हुई तस्वीर लगाएं, लाभ होगा।

प्रत्येक दिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहा जाता है अगर मंगलवार से शुरू करते हुए 40 दिनों तक रोज़ाना नंगे पांव बजरंगबली के मंदिर में जाकर उन्हें लाल गुलाब चढ़ाया जाए तो सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।  

शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा के लिए बहुत शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दिन शनिदेव को समर्पित है। तो हो सके तो शनि मंदिर में जाकर शनि देव की पूजा ज़रूर करें।

घर में गणेश जी का चित्र लगाएं, जिसमें उनकी सूंड दाईं ओर मुड़ी हुई हो। सात अलग-अलग तरह के अनाज को मिलाकर रोज़ाना सुबह के वक्त पक्षियों को खिलाएं।

 

#Vastu tips

Source : Agency

पाठको की राय