Sunday, October 25th, 2026

गया-बिहार से जीते जीतनराम मांझी, राजद के सर्वजीत को एक लाख से अधिक मतों से हराया

गया.

गया लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी हिंदुस्तानी एवं मोर्चा के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने जीत हासिल कर ली है। 26 राउंड में हुई मतों की गिनती के बाद पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत से 102263 मतों से बढ़त हासिल कर ली। दूसरी ओर पोस्ट बैलेट की गिनती में भी पूर्व सीएम राजद प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। मतदान कर्मियों के द्वारा पोस्टल बैलट का एक बार फिर से मिलान किया जा रहा है। ताकि गिनती में कोई चुक न रह जाए और यह मात्र एक कोरम भर रह गया है। क्योंकि गया में लगभग 3000 पोस्टल बैलेट का ही प्रयोग किया गया था।

इस मतगणना की सबसे खास बात यह रही कि पहले राउंड से ही पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी सह बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत से बढ़त बनाए रखी। जैसे ही नौवें राउंड में बोधगया विधानसभा की गिनती हुई और एनडीए प्रत्याशी को 22 हजार की बढ़त मिलने के बाद राजद प्रत्याशी कुमार सर्वजीत मतगणना केंद्र से बाहर निकल गए।

तीसरे स्थान पर नोटा का कब्जा
हालांकि, गया लोकसभा सीट पर परिणाम आने के बाद लोग तब चौंक गए। जब तीसरे स्थान पर नोटा रहा। मतदाताओं ने नोटा पर 17177 मत मिले। वहीं, गया लोकसभा सीट पर एनडीए प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के जीतने के बाद कार्यकर्ता जश्न में डूब गए।

चौथी बार मिली जीत
गया लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी तीन बार अपना भाग्य आजमा चुके हैं। लेकिन तीनों बार उनको हार का सामना करना पड़ा। पहली बार एनडीए गठबंधन से गया लोकसभा सीट से चुनाव लड़े और एक लाख से अधिक वोट से जीत हासिल की। मालूम हो कि 2024 गया लोकसभा सीट पर 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे।

 

#Jitan Ram Manjhi#Gaya-Bihar

Source : Agency

पाठको की राय