Saturday, October 24th, 2026

एनएमडीसी में स्थानीय को रोजगार देने की मांग पर धरने पर बैठीं जिपं अध्यक्ष


दंतेवाड़ा

जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका कर्मा लाल पानी प्रभावित गांवों के युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता देने सहित अन्य मुद्दों पर एनमडीसी अधिकरियों से चर्चा करने गेस्ट हाउस में पहुंची हुई थीं, जहां एनमडीसी के अधिकारियों से नाराज होकर तूलिका कर्मा बैठक से उठकर सीधे एनमडीसी के चेकपोस्ट पहुंच गई और युवाओं के साथ धरने पर बैठ गई। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे युवाओं ने एनमडीसी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरना स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि एनमडीसी में मजदूर आपूर्ति में स्थानीय को प्राथमिकता नहीं दी जा रही है। एनमडीसी लगातार स्थानीय युवाओं के साथ छल कर रही है। तूलिका के साथ धरनास्थल पर बड़ी संख्या में युवा भी बैठे रहे। थोड़ी देर बाद एनमडीसी के अधिकारी धरना स्थल पहुंचे लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष तूलिका वर्मा ने उनसे कोई बात नहीं की। जिला पंचायत अध्यक्ष ने एनमडीसी के अधिकारियों से जीएम को बुलाने की बात कही। तूलिका कर्मा ने अधिकारियों को एनमडीसी में स्थानीय को काम नहीं मिलने पर मंगलवार से बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

Source : Agency

पाठको की राय