Tuesday, October 20th, 2026

Jio ने फिर मारी बाजी, इस प्लान ने बिगाड़ा एयरटेल का 'खेल'

नई दिल्ली
टेलिकॉम सेक्टर की दो दिग्गज कंपनी यानी रिलायंस जियो और एयरटेल  के बीच नंबर 1 बनने की जंग चल रही है। साथ ही कंपनियों की यह भी कोशिश है कि वह अपनी कमाई को भी बढ़ा सकें। यही कारण है कि आजकल कंपनियां यूजर्स को थोड़े महंगे एंट्री लेवल प्लान पर शिफ्ट करने में लगी हैं।

इसी कड़ी में एयरटेल में बड़ा कदम उठाते हुए अपने 49 रुपये वाले एंट्री लेवल प्लान को डिस्कंटिन्यू कर दिया है। अब एयरटेल के प्रीपेड प्लान्स की शुरुआत 79 रुपये से होती है। हालांकि, रिलायंस जियो का 75 रुपये वाला प्लान अभी भी एयरटेल को कड़ी टक्कर दे रहा है।

49 रुपये वाले इस प्लान के बंद होने के बाद एयरटेल के पोर्टफोलियो में मौजूद एंट्री लेवल प्रीपेड प्लान्स की शुरुआत 79 रुपये से हो रही है। इस प्लान में कंपनी 200MB डेटा के साथ 64 रुपये का टॉक टाइम दे रही है। इसका मतलब यह हुआ कि अब एयरटेल यूजर्स को अपना नंबर चालू रखने के लिए कम से कम 79 रुपये का रिचार्ज कराना ही पड़ेगा।

 

#Jio

Source : Agency

पाठको की राय