Thursday, October 22nd, 2026

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स में जिमी नीशम की हो सकती है एंट्री

नई दिल्ली
आईपीएल 2022 का 20वां मैच लखनऊ सुपर जाएंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। एक तरफ केएल राहुल होंगे, जबकि दूसरे तरफ संजू सैमसन होंगे। ये मैच राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम है, क्योंकि टीम लगातार दो मैच जीतने के बाद तीसरा मैच हार गई थी। ऐसे में टीम पर वापसी करने का दबाव होगा, जबकि लखनऊ की टीम जीत का चौका लगाना पसंद करेगी। ऐसे में जान लीजिए कि इस मैच में लखनऊ और राजस्थान की टीम किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतर सकती है और कौन सी टीम बदलाव कर सकती है।

राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो टीम दो मैच जीतने के बाद तीसरा मैच करीबी अंतर से हारी थी। राजस्थान की टीम के साथ सब कुछ सही चल रहा है, सिर्फ यशस्वी जायसवाल फॉर्म में नहीं हैं। ऐसे में देवदत्त पडिक्कल से ओपनिंग कराई जा सकती है, जबकि जायसवाल की जगह जिमी नीशम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। नीशम निचले क्रम में रन बना सकते हैं और गेंदबाजी भी कर सकते हैं।

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, जिमी नीशम, नवदीप सैनी, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा और युजवेंद्र चहल।

केएल राहुल की कप्तानी वाली टीम लखनऊ सुपर जाएंट्स की बात करें तो टीम शायद ही कोई बदलाव करना पसंद करेगी, क्योंकि टीम ने पिछले 3 मैच अच्छे अंदाज में जीते हैं। यही कारण है कि लखनऊ की टीम कोई बदलाव करना नहीं चाहेगी। पिछले मैच में मनीष पांडे की जगह कृष्णप्पा गौतम को मौका दिया था और शायद हाल फिलहाल में मनीष पांडे की जगह प्लेइंग इलेवन में बनेगी नहीं।

लखनऊ सुपर जाएंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एविन लुईस, दीपक हुड्डा, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, जेसन होल्डर, कृष्णप्पा गौतम, एंड्रयू टाय, रवि बिश्नोई और आवेश खान

 

#Jimmy Neesham

Source : Agency

पाठको की राय