Wednesday, October 21st, 2026

झीरम कांड - जांच आयोग में दो नये सदस्य नियुक्त

रायपुर
जीरमघाटी में 25 मई 2013 को घटित नक्सलियों द्वारा कारित हिंसात्मक घटना के संबंध में पूर्व में एकल सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया गया था। जांच आयोग के सचिव द्वारा अवगत कराया गया है कि अभी जांच पूरी नही हुई है, इसलिए समय वृद्धि किया जाए। अतएव राज्य शासन द्वारा आज अधिसूचना जारी कर जांच आयोग में दो नवीन सदस्य नियुक्त करते हुए  6 माह के भीतर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। नवीन आयोग का गठन नहीं किया गया है अपितु नए सदस्यों को नियुक्त किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जांच आयोग में दो नवीन सदस्य नियुक्त कर दिए हैं जिसके अध्यक्ष न्यायमूर्ति सतीश के.अग्निहोत्री व न्यायमूर्ति जी.मिन्हाजुद्धीन पूर्व न्यायाधीश उच्च न्यायालय बिलासपुर सदस्य होंगे। आयोग अपनी जांच इस अधिसूचना के प्रकाशन की तारीख से 6 माह के भीतर जांच पूरी करेगा तथा राज्य शासन को रिपोर्ट सौंपेगा।  जांच के दौरान तकनीकी विषय या बिंदुओं पर आयोग किसी संस्था विशेषज्ञ की सलाह ले सकेगा।

 

#Jhiram case

Source : Agency

पाठको की राय